नाग पंचमी को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,भक्तों ने नाग देवता को दूध पिलाकर किया पूजन
खबर बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के मां शक्तिपीठ मढ़ीदाई मंदिर में नाग पंचमी के त्यौहार को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही है। जिसमें सुबह 4:00 बजे से निरंतर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में पहुंच रही है। और भगवान शंकर एवं मां मढ़ीदाई की मूर्ति एवं नाग देवता को जल व दूध चढ़ाकर मन्नत मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि जो भी भक्त श्रद्धा भाव के साथ आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। आज नाग पंचमी के त्योहार पर विशेष भगवान शंकर एवं नाग देवता की पूजा की जाती है। जिसमें मंदिर परिसर में सपेरों के द्वारा नाग को लेकर बैठे हुए हैं। श्रद्धालु नाग देवता को दूध पिला रहे हैं, और पूजा अर्चना कर रहे हैं,
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट