सावन महोत्सव पर कस्बे में निकाली गई, भव्य श्री महाकाल पालकी यात्रा,सैकड़ो भक्त पालकी यात्रा में रहे मौजूद
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर शक्तिपीठ सेवा समिति के द्वारा कस्बे पर सावन महोत्सव को लेकर भव्य श्री महाकाल पालकी यात्रा महोत्सव धूमधाम से जगह-जगह निकाली गई। जिसमें कस्बे के मां मढ़ीदाई शक्तिपीठ सेवा समिति के द्वारा मां मढ़ीदाई मंदिर से शुरुवात की गई, जिसमें कस्बे के कमासिन रोड, मुख्य चौराहा तिंदवारी रोड ,नहर पटरी बांदा रोड, पहाड़ी महादेव मंदिर से मुख्य चौराहा, अतर्रा रोड, होते हुए पुनः मां मढ़ीदाई मंदिर पर पालकी यात्रा पहुंची, जिसमें पालकी यात्रा में जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया, और जगह जगह पुष्पों से वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया। वही श्री महाकाल पालकी यात्रा पर कई प्रकार की झांकियां रही, जो आकर्षण का केंद्र रही हैं। जो जगह-जगह पर झांकियां के द्वारा प्रदर्शन भी किया गया, पालकी यात्रा के समय मां मढ़ीदाई मंदिर के पुजारी मनोज पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, अरविंद कसौधन, सभासद शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, चंद्र बहादुर धुरिया, आकाश चौरसिया, कुलदीप सिंह, रोहित गुप्ता, चच्चू वर्मा वीरशाल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, सावल दास गुप्ता, सुधीर अग्रहरि, सहित सैकड़ो की संख्या में श्री महाकाल के भक्ति एवं महिलाएं भी मौजूद रही, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खान, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, सैफ अहमद अंसारी, महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट