थाना बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल ठग गैंग गिरफ्तार
रस्सी और पेन्सिल से चलता था ठगी का धंधा, चार गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने खेल दिखाने के बहाने लोगों से मोबाइल और नकदी ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के 8 मोबाइल फोन, एक पेंसिल और धोखाधड़ी में प्रयुक्त सूत की रस्सी बरामद की है।
पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब 8 जुलाई को वादी शाहनवाज निवासी गोरखपुर (वर्तमान पता मुस्लिम कॉलोनी, फतेहपुर) ने थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ 500 रुपये और मोबाइल फोन की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना बिहारीगढ़ पर मुकदमा संख्या 66/2025 धारा 318(4) बीएनएस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जावेद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को बिहारीगढ़ कस्बे के पैंचो रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. सोनू पुत्र इनाम निवासी खेडा भटकव्वा, थाना बेहट
2. अजीम पुत्र इरफान निवासी देहरादून चौक, थाना जनकपुरी
3. नौशाद पुत्र गय्यूर निवासी गांव सडक दूधली, थाना जनकपुरी
4. साकिर उर्फ मुन्नू पुत्र तासीन निवासी जाबकी जुनारदार, थाना जनकपुरी
*पूछताछ में खुलासा*
अभियुक्तों ने बताया कि वे टेम्पो में सफर करते समय रास्ते में मिलने वाली सवारियों को पेन्सिल-रस्सी का खेल दिखाकर शर्त में मोबाइल और नकदी लगवाते, फिर धोखाधड़ी कर उन्हें टेम्पो से उतारकर फरार हो जाते थे। ठगी का माल आपस में बांट लेते थे।
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू और नौशाद पर पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी, पोक्सो एक्ट तक शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे
प्रभारी निरीक्षक जावेद खान, उ.नि. अक्षिता सिंह, उ.नि. विनीत चौधरी, उ.नि. सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लवलेश राठी, गौरव कुमार, पुनीत कुमार, राहुल कुमार एवं महिला कांस्टेबल सविता।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़