केशव साहू राजनादगांव
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने आज ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा (बखत) का दौरा किया, जहां डायरिया फैलने की सूचना मिली थी।
विधायक बघेल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से भी बात की और डायरिया के प्रसार को रोकने तथा प्रभावित लोगों को उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली।
और P.H.E. समन्धित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि समय समय पर पाइप लाइन पानी टँकी स्कूलों में लगे सिंटेक्सो की सफाई नियमित रूप से कराए ताकि हमें आगे ऐसी गंभीर समस्याओं का सामना न करना पडे। भागवत वर्मा,अजय वर्मा,प्रमोद वर्मा,दीनदयाल मार्कण्डेय जी,संतोष देवांगन,गंभीर साहू,गौतम सेन,धनीराम,अंगद ,मनसुख ,महेंद्र सिन्हा,जोगी वर्मा,जागेश्वर,इंदलाल,अनिल राजकुमार,जयलाल साहू,भूपेंद्र,ग्रामीण एवं हास्पिटल के अधिकारी गण उपस्थित रहे।