नरेश सोनी – इंडियन टीवी न्यूज हजारीबाग ।
लापता हुए व्यक्ति की तलाश: परिजनों ने की जनता से अपील ।
हज़ारीबाग़, 29 जुलाई: ज़िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलवारा गांव से जयाउद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति 16 जून 2025 से लापता हैं। उनके परिजन और खतियानी परिवार संगठन ने जनता से उनकी तलाश में मदद की अपील की है।
जयाउद्दीन अंसारी, जो पेशे से मज़दूर हैं, 16 जून 2025 को सुबह लगभग 9:00 बजे अपने घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन तब से वे वापस नहीं लौटे हैं। उनकी पत्नी, फातिमा खातून ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में सूचना दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता व्यक्ति का विवरण: नाम: जयाउद्दीन अंसारी कद: लगभग 5 फीट 5 इंच वेशभूषा: सफेद शर्ट और काली पैंट विशेष पहचान: दाहिने हाथ पर जलने का निशान
मोहम्मद हकीम, महासचिव, खतियानी परिवार ने बताया कि परिवार उनकी वापसी के लिए बेहद चिंतित है और जनता से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है