✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने रूपनाथ धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना
जिलेवासियों की सुख समृद्धि की, की कामना
कटनी – बहोरीबंद के समीप स्थित प्राचीन भगवान शिव के रूपनाथ धाम पहुंचकर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया भी मौजूद रहे।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को रूपनाथ धाम मंदिर के पुजारी सचिन मिश्रा ने भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक कराया।