सहारनपुर के
दीनानाथ बाजार मे जनता का दर्द पुराने मकांन बने जी का जिन्जाल
जनता ने बताया कि दिननाथ बाजार में सुरेंद्र वर्मा अधिवक्ता और उनके भाइयों के मकान और दुकान को किरायेदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मकान मालिक के कहने के बावजूद किरायेदारों ने मकान खाली नहीं किया। हाल ही में सड़क की तरफ की दीवार गिर गई थी।
जनता ने बताया कि रोजाना कोई न कोई मकान का हिस्सा गिर जाता है। उनके मकान के सामने के दोनों मकान गिर गए हैं। पिछले साल भी एक हिस्सा गिर गया था। उनके पुराने मकान में भी एक किरायेदार है जिसका एक हिस्सा गिर चुका है, लेकिन नोटिस देने के बाद भी वह खाली नहीं कर रहा है।क्ष
जनता ने डीएम साहब को लिखित में शिकायत दे दी है। अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी और मकान मालिकों को न्याय मिलेगा।
नगर निगम को ऐसे जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करनी चाहिए जिससे जनता को हानि न हो। छिंदवाड़ा नगर निगम ने तेज बारिश के कारण 3 जर्जर मकानों को जमींदोज किया है। निगम का कहना है कि जनसामान्य की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
-प्रॉपर्टी विवाद अधिनियम मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद को सुलझाने के लिए यह अधिनियम महत्वपूर्ण है।
– नगर निगम अधिनियम: नगर निगम को जर्जर मकानों को तोड़ने और जनसामान्य की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का अधिकार देता है।
मकान मालिकों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, नगर निगम की कार्रवाई से जनता को हानि से बचाया जा सकता है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़