एसएसपी का निर्देश थाना स्तर पर जनसुनवाई तेज़, मंडी व फतेहपुर पुलिस ने सुनीं जनता की समस्याएं
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन की भांति अपने-अपने कार्यालयों में “जनसुनवाई” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी बीनू सिंह द्वारा भी जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। जनसुनवाई में आए लोगों ने थाना प्रभारी के व्यवहार एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
वहीं, थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक सचिन पूनिया ने भी जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया।
पुलिस प्रशासन की इस नियमित प्रक्रिया से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम से न केवल शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिल रही है, बल्कि पुलिस-जन संवाद भी मजबूत हो रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़