दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार की शाम छह बजे अनियंत्रित लूना बाइक सवार युवकों ने पहले से खड़ी बाइक में जोरदार टक्टर मार दी ।हादसे कुल तीन लोग घायल हो गए ,जिसमें एक युवक की मौत हो गई ।
दीपनारायण शर्मा, 32 पुत्र बिगन राम शर्मा निवासी बीडर और उनके रिश्तेदार संजय शर्मा उर्फ गोले 35 पुत्र अज्ञात निवासी समकारती देवरी थाना म्योरपुर, दुद्धी से दोनों लोग लूना बाइक पर सवार होकर दुद्धी से अपने घर बीडर गांव जा रहे थे। तभी बीडर चौराहा पर निरंजन दुकान के सामने पहले से खड़ी स्प्लेंडर बाइक से उनकी लूना की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में लूना बाइक सवार समेत सभी तीन लोग घायल हो गए। लूना बाइक सवार दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि संजय शर्मा उर्फ गोले की सांसे थम गई ।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि लूना बाइक सवार खड़ी बाइक स्प्लेंडर को नहीं देखा और उसमें जोरदार टक्कर मार दी ।इस हादसे में खड़ी बाइक पर बैठे श्याम प्रसाद 34 पुत्र शंकर प्रसाद निवासी कस्बा दुद्धी वार्ड 2 घायल हो गए थे ।शंकर के बड़े भाई जयप्रकाश ने बताया कि श्याम प्रसाद का बाया पैर फ्रैक्चर हो गया है और चिकित्सक ने उन्हें भी रेफर कर दिया है ।उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व भाई अपने बाइक पर ही बैठा था और बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे था ।तभी लूना बाइक सवार युवकों ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी ।तीनों घायलों को सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया गया जहां पर एक युवक की मौत हो गई ।
संजय शर्मा उर्फ गोले की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संजय शर्मा उर्फ गोले अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के दो पुत्र है जिसमें एक 8 साल का है जबकि दूसरा 6 साल का है ।
मृतक युवक तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बीडर गांव बिगन राम के यहां आया हुआ था ।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को दे दी गई ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह