दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार की शाम छह बजे अनियंत्रित लूना बाइक सवार युवकों ने पहले से खड़ी बाइक में जोरदार टक्टर मार दी ।हादसे तीन लोग घायल हो गए ,जिसमें एक युवक की मौत हो गई ।
दीपनारायण शर्मा, 32 पुत्र बिगन राम शर्मा निवासी बीडर और उनके रिश्तेदार संजय शर्मा उर्फ गोले 35 पुत्र अज्ञात निवासी समकारती देवरी थाना म्योरपुर, दुद्धी से दोनों लोग लूना बाइक पर सवार होकर दुद्धी से अपने घर जा रहे थे। तभी बीडर चौराहा पर निरंजन दुकान के सामने पहले से खड़ी स्प्लेंडर बाइक में उनकी लूना बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में लूना बाइक सवार समेत सभी तीन लोग घायल हो गए। लूना बाइक सवार दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि संजय शर्मा उर्फ गोले की सांसे थम गई ।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि लूना बाइक सवार ने खड़ी बाइक स्प्लेंडर को नहीं देखा और उसमें जोरदार टक्कर मार दी ।इस हादसे में स्प्लेंडर बाइक सवार श्याम प्रसाद 34 पुत्र शंकर प्रसाद निवासी कस्बा दुद्धी वार्ड 2 के बताएं गए है और हादसे में उनका
बाया पैर फ्रैक्चर हो गया ।चिकित्सक ने उन्हें भी रेफर कर दिया ।उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वह बाइक पर ही सवार थे और बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे ।तभी लूना बाइक सवार अनियंत्रित होकर उनके बाइक से जा भिड़े ।
संजय शर्मा उर्फ गोले की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संजय शर्मा उर्फ गोले अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के दो पुत्र है जिसमें बड़ा लड़का 8 साल का है जबकि छोटा लड़का 6 साल का है ।
वह तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बीडर गांव में बिगन राम के यहां आया हुआ था ।फिलहाल इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।
घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को दे दी गई ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह