नगर में होगा लाखों रुपए का भूमि पूजन और लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट केलाश विजयवर्गीय करेंगे शिरकत
ताल:- रतलाम जिले की ताल नगर परिषद के द्वारा म कृषि उपज मंडी समिति ताल के प्रांगण मे नगरीय विकास और आवास विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल कार्य , पेयजल टंकी ,डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, एवं सम्पवेल निर्माण लागत 313 लाख, एस बी एम 2.0 के अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य लागत 355 लाख का भूमि पूजन साथ ही कायाकल्प 2.0 के अंतर्गत लागत 53.74 लाख, मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना विकास योजना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सी सी रोड एवं नाली निर्माण लागत 57.33 लाख मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना विकास योजना अंतर्गत सी सी रोड निर्माण लागत 12.52 लाख उक्त जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्री मुकेश परमार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी करेंगे विशेष आतिथ्य क्षेत्रीय विधायकश्री चिंतामणि मालवीय, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत रतलाम श्री राजेश परमार, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री शुभम राठौर के आतिथ्य कार्यक्रम समपन्न होगा
उक्त कार्यक्रम को श्री मुकेश परमार अध्यक्ष नगर परिषद ताल,ने सफल बनाने की अपील की है