मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना, सहायता राशि का चेक वितरण
बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 19 अप्रैल को 387 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ था। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत सहायता राशि दी जाती है, आज दिनांक
04/ 08/2025 को नगर पालिका परिषद बड़वानी में चेक का वितरण किया गया, जिसमें व्यवस्था का अभाव रहा काफी भीड़ उमड़ पड़ी । चेक का वितरण ब्लॉक वाइज हो रहा था, लेकिन हर पात्र जोड़े अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे थे, जिसमें चेक वितरण की व्यवस्था बिगड़ गई । चेक मिलने के बाद कुछ लोगों से बातचीत करने के पर
उन्होंने, बताया कि सहायता राशि मिलने से उनके परिवार की कुछ आर्थिक स्थिति मैं सुधार होगा घरेलू आवश्यक वस्तु की पूर्ति के लिए राशि का उपयोग किया जाएगा।
बड़वानी एमपी से
इंडियन टीवी रिपोर्टर
सागर अवासे