बेगमगंज क्षेत्र की फतेहपुर की पहाड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की टीम ने अवैध मुरम परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई उस समय हुई जब सोनालिका कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से मुरम भरकर निकल रही थी।
जानकारी मिलते ही वन मंडल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन और वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। परिक्षेत्र सहायक एस.एल. डावर, वनरक्षक प्रताप ग्रेवाल और वनरक्षक सद्दाम खान ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
मौके से आरोपी अरविंद गौर को गिरफ्तार किया गया है और ट्रैक्टर को डिपो परिसर में खड़ा कर वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत ₹3.5 लाख बताई गई है।
बेगमगंज के वन अधिकारी अरविंद अहिरवार लगातार ऐसी कार्यवाहियों के जरिए वन अपराधियों पर नकेल कसते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली वन विभाग की सख्ती और सजगता की मिसाल बन चुकी है।
अवैध खनन करने वालों को अब कोई राहत नहीं!
फोटो: जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली और मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम
#वनविभाग\_की\_कार्रवाई # कमलेश अहिरवार रिपोर्टर एमपी न्यूज़