प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अवैध काला कारोबार करने वाले माफियाओं में विभागीय दहशत
चिह्नित ठिकानों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत का काला कारोबार,,,,
जिले भर के चिन्हित ठिकानों से अवैध रेत परिवहन करने का काला कारोबार लम्बे समय से जारी है। गौरतलब है कि अवैध रेत का काला कारोबार जिले भर में लम्बे समय से फल फूल रहा है, लेकिन अब एसपी के निर्देशन के बाद विभागीय अमला सक्रिय होकर जगह जगह के अवैध ठिकानों पर दबिश देकर विभागीय अमला कार्यवाही करती नजर आ रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों एसडीएम महेश मंडलोई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गाड़ासरई थाना सहित गोरखपुर के आसपास बिना रोटी के रेत व गिट्टी परिवहन करते वाहनों को पकड़कर कानूनी कार्यवाही करते हुए थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से विभागीय अमला सक्रिय होकर जिले भर के अवैध ठिकानों पर दबिश देकर कार्यवाही कर रहा है। जिले में लगातार हो रही विभागीय कार्यवाही के बाद माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है, बावजूद अभी भी चोरी-छिपे हर दिन रेत, गिट्टी, मुरूम सहित शराब, गांजा व अवैध खनन करने का सिलसिला जारी है, जिस पर लगाम लगाने की अभी भी जरूरत है।