जनसुनवाई अभियान जारी, जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन की भांति आज भी अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाना और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस विभाग का यह प्रयास जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जिससे आमजन को राहत और भरोसा मिल रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़