रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पूठी गांव के में पिपलासन छठ माता मेले के अवसर पर एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों के नामी पहलवान पहुंचे। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेला कमेटी की ओर से विधायक का स्वागत किया गया। विधायक की ओर से 51000 की अंतिम कुश्ती कराई गई। अंतिम मुकाबला भगत सिंह अखाड़ा रोहतक के साहिल पहलवान निवासी चिरखाना अलवर और गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के रेशम पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दाव पेज दिखाएं. लेकिन कड़े मुकाबले के बाद कुश्ती बराबर पर छूट गई. जंगल में दूसरी बड़ी कुश्ती 31000 की पक्की पहलवान और फरीद के बीच तथा तीसरी कुश्ती 21000 की हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र और साबिर पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला भी बराबरी कर रहा। दंगल में छोटी बड़ी कल 64 कुश्ती कराई गई। जिसमें पहलवान ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मेले में भी दिन भर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली दंगल के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। मंच संचालन बाबूलाल प्रजापत ने किया। इस अवसर पर एएसआई चंद्रपाल चौधरी. हैंड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव. पीटीआई फजरूद्दीन खान. मुकेश यादव मैं रेफरी की भूमिका निभाई.व मंदिर कमेटी के किशोरी लाल यादव. गुरदयाल पहाड़िया. दिनेश यादव. धर्मेंद्र यादव. कैलाश खटीक. रामलाल भलाई. दौलत भलाई
रोशन लाल. रामचंद्रफौजी. मानसिंह यादव. आदि समाजसेवी ग्रामीण मौजूद रहे.
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान