चिलकाना पुलिस की बड़ी कामयाबी
10 लाख की स्मैक के साथ तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर दबोचे
सहारनपुर । जनपद सहारनपुर पुलिस को नशे के खिलाफ जारी मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलकाना पुलिस ने तीन अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 105 ग्राम अवैध स्मैक, 2570 रुपए नकद, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद स्मैक की बाज़ार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चिलकाना पर NDPS एक्ट की धाराओं 8/21/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि आरोपी शाहनूर के खिलाफ देहरादून के पटेल नगर थाने में भी NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
*गिरफ्तार तस्करों के नाम*
अजीम पुत्र जरीफ – निवासी गांव खुर्द, थाना जनकपुरी, सहारनपुर ।
शाहबाज पुत्र जिकरमा – निवासी घोघरेकी, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर। शाहनूर पुत्र बुरहान – निवासी जलालपुर डाडा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
बरामदगी का विवरण
1.अजीम के पास से
20 ग्राम स्मैक
Realme मोबाइल
बाइक (UK 08 AB 2116)
2.शाहबाज के पास से:
20 ग्राम स्मैक
iPhone 13
3.शाहनूर के पास से:
65 ग्राम स्मैक
Vivo V29e मोबाइल
बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक
2570 रुपए नकद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक अंकित कुमार
कांस्टेबल अरविंद कुमार
अनुज राणा
दीपचंद कुमार
दुर्गेश कुमार
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़