✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जिला कटनी//बहोरीबंद के ग्राम पंचायत सोमा के ग्राम पहाड़ीखेड़ा गांव में लम्बे अरसे से अवैध शराब कच्ची पक्की शराब का धंधा चल रहा जिसमें अनेकों बार ग्रामवासियों ने एवं महिलाओं ने बहोरीबंद पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक कटनी व एस डी एम एवं जिला के कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवैध शराब दुकान बंद कराने की मांग करते हुए आवेदन निवेदन किया लेकिन आज तक शराब पैकरी दुकान को बंद नहीं की गई और फल-फूल रही है जिससे आम जनता परेशान हैं इसी मांग को लेकर दिन बुधवार को बहोरीबंद एस डी एम कार्यालय पहुंचकर ग्रामवासियों ने पुनः ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द अवैध शराब पैकरी दुकान बंद करने की मांग की गई।।