✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी //सम्पूर्ण भारत वर्ष में भाई-बहन के प्रेम स्नेह का पावन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन उत्सव इस वर्ष भी बडे हर्षोल्लास से मनाया जायेगा इसी तारतम्य मे भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में झिंझरी जेल में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा भाई अरविंद कुमार शाह की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय शिक्षिका डाॅ गीताजंलि गौतम जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार अध्यक्ष सरस्वती सोनी भाजपा नेत्री विधि प्रकोष्ठ संह संयोजक अधिवक्ता शिखा पांडेय सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान की पूजा-अर्चना कर सभी बहनो ने गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण को उनके पास आने का उद्देश्य बताते हुए हाथों में रेशम का धागा बांधकर जीवन भर सुरक्षित रखने का आशीर्वाद प्राप्त कर अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन समाजसेवी लक्ष्मी रजक द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सर्वधर्म समभाव के साथ मिलकर समस्त बहनो ने झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के हाथो में रेशम की डोरी बांधकर बहनों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए रखने हेतु दृढ़संकल्प लिया गया लक्ष्मी रजक द्वारा मां सरस्वती की वंदना और सत्य मार्ग पर चलने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया इस पुनीत पावन अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा ओजस्वी स्वागत गीत प्रस्तुत किया और महिलाओ को अपनी गलतियों पर आत्म मंथन करते हुए जेल से बाहर निकलकर सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने प्रेरित किया समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव समस्त पदाधिकारीगण द्वारा सर्वधर्म समभाव जनहितैषी ऐसे प्रयास विगत कई वर्षों से किये जा रहे कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं
इस दौरान समाजसेवी बहनों ने मिलकर बंदी मातृशक्तियों को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उन्हें सोलह श्रंगार की साम्रगी राखी-रूमाल. मेंहदी. चूडी बिंदी.मिठाई सहित नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को नये कपड़े और खिलौने देकर उनके मासूम चेहरो पर मुस्कान देकर अन्य उपहार प्रदान की जिसे पाकर बंदी मातृशक्तियों के उदास चेहरो पर मुस्कान वापस आई इस पुनीत अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग झिंझरी जेल मे शिक्षिका के पद पर कार्यरत दीप्ती श्रीवास्तव,प्रहरी श्रीमति दीपशिखा पांडेय.प्रहरी श्रीमति दिव्या कोल. सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।