ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत
8/8/2025
रिपोर्ट नबील बेग

गुजरात के राज्यपाल को भेंट की गई वनजीवन की चर्चित पुस्तक सफरनामा एवं पीलीभीत की प्रसिद्ध बांसुरी
पीलीभीत। राज्यपाल गुजरात को हिंदी वन्यजीव पुस्तक सफ़रनामा भेट की गई,साथ ही पीलीभीत की बांसुरी भी उपहार स्वरूप दी गई, बिलाल खान को राज भवन गुजरात अहमदाबाद गांधीनगर आमंत्रित गया था जहां माo राज्यपाल गुजरात ने उनसे मुलाकात की।
गुजरात में स्थापित भारत के गिर लाइन सफारी भारत सहित उत्तर प्रदेश में फल फूल रहे वनजीवन पर विभिन्न बिंदुओं पर माo राज्यपाल गुजरात महामहिम आचार्य देवव्रत ने गहनता से चर्चा की, साथ ही गुजरात के वन्यजीवन एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक पुस्तक और संकलित करने पर मार्गदर्शन मिला।
सफ़रनामा पुस्तक की प्रतियां बिलाल से प्राप्त हुईं,वनजीवन के लिए नि स्वार्थ सेवा कर रहे वर्ष 2008 से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी बिलाल खान द्वारा वनजीवन पर आधारित तीन भाग में पुस्तक संकलित की गई,प्रथम पुस्तक सफ़रनामा पीलीभीत टाइगर रिजर्व परिचय पर आधारित रही, द्वितीय अंक तराई आर्क लैंड स्केप पर व तीसरा भाग भारत के समस्त 54 टाइगर रिजर्व पर आधारित रहा है।
हिंदी वन्यजीव पुस्तक सफ़रनामा को भारत वर्ष से 12 प्रदेशों के राज्यपाल का स्नेह प्राप्त है।
बिलाल विगत 16 वर्षों से निरन्तर वन्यजीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य देश हित मे निःस्वार्थ कर रहे हैं, इससे पहले सफरनामा पुस्तक पूर्व राष्ट्रपति भारत महामहिम रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़,राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दीबेन पटेल, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केरला के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राजस्थान राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत के सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और अब गुजरात के माo राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत को राजभवन गांधीनगर पहुंचकर पुस्तक एवं पीलीभीत की बांसुरी उपहार स्वरूप उनके समक्ष पेश की उन्होंने गुजरात से संभव सहयोग का आश्वासन दिया