दुद्धी में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा की तैयारी बैठक आयोजित
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी मण्डल में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा की तैयारी बैठक टाऊन क्लब मैदान के समीप सामुदायिक हाल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्य समिति सदस्य रामनिवास तोमर और मनोज मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बड़े ही बृहद रूप से मनाया जाना है।
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि दुद्धी मण्डल की तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से रामलीला मैदान से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 15 अगस्त की शाम सभी तिरंगा घरों से उतरवाया जाएगा।
नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्मान पर पिछले 3 वर्षों से लगातार हर घर पर तिरंगा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी दुद्धी क्षेत्र के वासियों से इस तिरंगा यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया है और हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। बैठक में जिलामंत्री दिलीप पांडे, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवँशी, विनोद जायसवाल, अंशुमान रॉय ,अजय चन्द्रवँशी , रिंकी जायसवाल, राजमणी यादव, विकास सोनी ,प्रवीण जा० श्रवण ,अखिलेश ,कमलेश रितेश मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह