दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
दुद्धी सोनभद्र।कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनका प्यार और सम्मान बढ़ाया।
बता दे कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस त्योहार के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया जाता है और परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है।
शनिवार के प्रायः सुबह से ही रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए।साथ ही परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे के साथ समय बिताया और त्योहार का आनंद लिया।
इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के प्रेम को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन का त्योहार दुद्धी में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को दर्शाता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह