रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
दुद्धी सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ में एक विवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका टिंकू देवी (18) पत्नी प्रीतम निवासी छत्तीसगढ़ कूलीडूमर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके में रक्षाबंधन पर आई थी।
परिजनों ने बताया कि टिंकू देवी का अपने पति से घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर के अंदर बडेर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
आज रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि टिंकू देवी रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई हुई थी ।पति से विवाद के बाद टिंकू देवी ने फांसी लगा लिया ।
विवाहिता की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विवाहिता के आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह