दो बाइकों की टक्कर में एक घायल,सीएचसी में इलाज जारी
दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के नोडिहा गांव में दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि पति रजिन्द्र 23 पुत्र देवननंद निवासी कामेश्वरनगर थाना सनावल छत्तीसगढ़ , जो अपने घर सनवाल से दुद्धी के पिपरडीह गांव अपने ससुराल में आ रहे थे की रास्ते में नौडीहा के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ में उनका भांजा भी था जिस मामले छोटे आई हैं जो ठीक है।
घटना रविवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास की बताई गई ।
फिलहाल घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह