मुक़ेरियां (Indian TV News Punjab, प्रिंस ठाकुर, ब्यूरो चीफ होशियारपुर)
गाँव बुढ़ावड़, तहसील मुक़ेरियां, ज़िला होशियारपुर के निवासी गुरमेल सिंह पुत्र उधम सिंह पिछले 5 दिनों से लापता हैं।
परिजनों के अनुसार, गुरमेल सिंह घर से अमृतसर दुकान का सामान लेने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अपनी बहन के घर मुक़ेरियां में खड़ी करने के बाद आगे जाने की बात कही थी। अमृतसर पहुँचकर उन्होंने मोबाइल से घर पर बात भी की, लेकिन उसके बाद से उनका फ़ोन बंद आ रहा है। अब तक किसी को उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है और न ही वह घर लौटे हैं।
लापता व्यक्ति की तलाश में परिवार और गाँव के लोग सबके सहयोग की अपील कर रहे हैं। यदि किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
📞 7891832513, 9646681316
परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द सूचना देकर उनकी मदद करें, ताकि गुरमेल सिंह को सुरक्षित घर लाया जा सके।