स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा
फतेहपुर बाराबंकी थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनांक 9 अगस्त दिन शनिवार को ग्राम पंचायत मिर्जापुर में खबर कवरेज के दौरान ग्राम प्रधान मो 0खुर्शीद के गुर्गों ने पत्रकार को घिनौनी गलियां देते हुए मारने दौड़े और कवरेज नहीं करने दिया।
मालूम अनिल कुमार पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना कोतवाली फतेहपुर बाराबंकी दैनिक समाचार पत्र का तहसील फतेहपुर संवाददाता है मिर्जापुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही अनियमितताओं पर कई बार खबर प्रकाशित किया गया गांव के अन्दर दो तीन इंटर लॉकिंग कटिंगे इस तरह की है जिससे पर निकलने वालें राहगीरों के साथ कोई हादसा हो सकता है कई बार लोग चोट भी खा चुके हैं नालियां पूरे पंचवर्षीय से टूटी पडी है एक नाली के शिवाय कहीं भी निर्माण कार्य नहीं करवाया गया है कई रास्तों में वारिश का पानी भर जाता है जो प्रत्यक्ष प्रमाण है आज भी सफाई कर्मी गांव में महीनों से नियुक्ति नहीं था।
सफाई कर्मी की नियुक्ति हेतु महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लोजपा आर ने एसडीएम से भेट दिया पत्र
ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लोजपा आर पार्टी गीता देवी ने एसडीएम साहब से भेंटकर पत्र लिखा एस डी एम साहब के निर्देश पर तत्काल नियुक्ति की गई सफाई कर्मी की।
खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत रावत ने जन समस्यायों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को लिखा पत्र
इसी क्रम में खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत रावत लोजपा आर ने ग्रामीणों की समस्यायों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी फतेहपुर को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तब इन समस्याओं को कई अखबारों ने अनिल कुमार रावत प्रेस रिपोर्टर के कवरेज से खबरें छापी गई जिस पर ताना शाह ग्राम प्रधान मो 0खुर्शीद ने विकास कार्यों को न करवा कर अपने गुर्गों को आगे कर दिया 9 अगस्त समय लगभग दस बजे अनिल कुमार रावत पत्रकार गांव कवरेज कर रहा था इसी दौरान गुर्गों ने आकर मां बहन की गालियां देते हुए जान से मारने से छोड़ा और कवरेज नहीं करने दिया।
योजना बनाकर पहुंचे थे हमला करने
अनिल पत्रकार को बाद में जानकारी हुई की राहुल पुत्र सहदेव जो गुर्गो का चचेरा भाई है ने सह दिया साले को मार डालो हमारे दरवाजे के सामने रहता है तुम सबका कुछ नहीं होने देंगे हम छुडा लेंगे पत्रकार को अकेला पाकर उसके दरवाजे पर पहुंच कर लाठी दण्डे लेकर मनोज कुमार, रत्नाकर , सरोज, रविन्द्र कुमार,अनुपम आदि ने मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए मारने पर अमादा हो गए पत्रकार घर में घूस गया नहीं।
बेटा हमको रविन्द्र, मनोज, रत्नाकर, अनुपम, सरोज अभी मार डालेंगे
हमला करके जान से मार देते और अपने लड़के को किसी तरह सूचना दे दी जो घर से बाहर रिलेशन में राखी लेकर गए थे बेटा फला व्यक्ति हमको जान से अभी मार डालेंगे।
बेटे प्रशान्त ने कोतवाल फतेहपुर और मो0पुर खाला फोन पर सूचना दी सर पापा को बचा लीजिए लोग मार डालेंगे तत्काल पहुंची पुलिस बेटे से पहले पत्रकार की आंखों में भरे थे आंसू
घबडाए बेटे ने थाना मो0पुर खाला पुलिस, कोतवाल फतेहपुर, को सूचना दी की हमारे पापा को लोग जान से मारने जाने रहे हैं सर बचा लीजिए और रिस्तेदार ननकऊ जो कंदरौला गांव में उनको फोन करके भेज दिया और सुधीर पुत्र राम सुमिरन,दलीप कुमार निवासी राय पुर चंदूरा जो फतेहपुर में मौजूद थे सूचना देकर भेजा इन व्यक्तियों ने हमलावरो को घर का दरवाजा तोड़ते और गालियां देते हुए अपनी आंखों से देखा लेकिन डर के मारे गांव वालों के बीच छुपकर खडे हो गए सूचना पर तत्काल पहुची पुलिस तभी हमला वार अपने घर में घुस गए पुलिस के साथ थाने पहुंचे पर पत्रकार ने पहले अपने इलाज की बात की तो उसे इमरजेंसी में भेजा गया सी एच सी फतेहपुर वहां क्रमांक 22657 पर इलाज हुआ घबडाहट और वीपी बहुत बडा हुआ था जिसका इलाज हुआ फिर भी घबडाहट में पत्रकार पुलिस को घटना की आप बीती सही से नहीं ब्यान कर पाया।
सूत्रों के अनुसार
राहुल ने सह देकर विपक्षियों को साथ मिलकर पत्रकार के ऊपर फर्जी मुकदमे लिखवाने और फंसाने की साज़िश रचनी शुरू कर दी है, धमकी भरी बात कही है कि पुलिस मुक़दमा नहीं लिखेगी तो कोर्ट से लिखवा देंगे पुलिस ने जानकारी दी है की इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।