सोशल मीडिया पर आ गई बाढ़ फेसबुक लीक करेगा आपका डेटा, जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली । पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक बाढ़ सी आ गई कि नए नियम मेटा के तहत फेसबुक आपके पर्सनल डेटा का निजी इस्तेमाल कर सकता है इसके बाद से एक दूसरे की पोस्ट को देख लोगों ने कॉपी कर शेयर करना शुरू कर दिया है किसी ने भी जांच पड़ताल करना उचित नहीं समझा जिस तरह से देश में नमक सौ रूपए किलो तक बिक गया था उसी तरह से इस पोस्ट का हाल हो गया है। सोशल मीडिया साइट्स पर अफवाहें बहुत तेजी से फैल रही हैं बीते कई दिनों से एक मैसेज फेसबुक पर जमकर वायरल हो रहा है लोग एक मैसेज कॉपी कर उसको शेयर कर रहे हैं। मैसेज में कहा जा रहा है कि मेटा एक ऐसा नियम लेकर आया है जिसके बाद यह सोशल मीडिया वेबसाइट आपके पर्सनल डेटा का निजी इस्तेमाल कर सकता है फेसबुक पर निजता का अधिकार छीनने के आरोप लग रहे हैं लोग बिना कुछ सोचे समझे इस मैसेज को जमकर शेयर कर रहे हैं अगर ध्यान से मैसेज ही पढ़ें तो यह पता चल जाएगा कि यह किसी व्हाट्सएप फॉरवर्ड जैसा ही है। यह कैसे शुरू हुआ किसी को नहीं पता बस लोग एक मैसेज शेयर कर रहे हैं जो टूटी फूटी हिंदी में लिखा गया मैसेज है कि कल से नया फेसबुक नियम मेटा शुरू हो रहा है जहां वे आपकी तस्वीरों का उपयोग कर सकते हैं। मत भूलो कि अंतिम तिथि आज है मैं फेसबुक या फेसबुक से जुड़ी किसी भी इकाई को अपने अतीत और भविष्य के चित्रों सूचनाओं संदेशों या प्रकाशनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं देता इस बयान के साथ मैं फेसबुक को सूचित करता हूं कि इस प्रोफाइल और या इसकी सामग्री के आधार पर मेरे खिलाफ खुलासा प्रतिलिपि वितरण या कोई अन्य कार्रवाई करना सख्त वर्जित है निजता का उल्लंघन करने पर कानून द्वारा दंडित किया जा सकता हैं। यदि आप चाहें तो आप इस संस्करण को कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। यदि आप कम से कम एक बार कोई बयान प्रकाशित नहीं करते हैं तो यह चुपचाप आपकी तस्वीरों के उपयोग की अनुमति देगा। मेटा के स्वामित्व वाला फेसबुक ऐसा कुछ नहीं कर रहा है बिना इजाजत आपके किसी भी तस्वीर को यह खुद से इस्तेमाल नहीं करता है न ही डेटा लीक का दोषी अब तक फेसबुक को पाया गया है। फेसबुक आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखता है आप सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी मोड ऑन कर सकते हैं जो लोग दावा कर रहे हैं कि फेसबुक नए नियम लेकर आया है ऐसा कोई भी नया नियम अभी नहीं आया है यह मैसेज फेक है इसको आप नजरअंदाज कर सकते हैं। इसका निष्कर्ष वायरल मैसेज सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है आप भी ऐसे मैसेज कॉपी पेस्ट नहीं करें वरना फेसबुक इसे अपने कम्युनिटी गाइटलाइन का उल्लंघन मान सकता है और आपका अकाउंट ब्लॉक भी हो सकता है। यह फर्जी अफवाह लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रवन पाण्डेय
Indian Tv news
जिला संवाददाता बरेली