सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान तेज़, पुलिस ने बांटे पंपलेट, बताया हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया।
पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने जनपद के गांवों, मोहल्लों, स्कूल-कॉलेजों, बाज़ारों और धार्मिक स्थलों पर चौपाल लगाकर और जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाई जा रही योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, 181, 108, 102, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन जैसे नंबरों की जानकारी भी पंपलेट्स के माध्यम से दी गई। इस अभियान का उद्देश्य है – महिलाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाना। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर लगातार जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़