पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
जयपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम मनाया मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा।
राजस्थान। आज जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी की गरिमामयी उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी सम्मिलित हुई।
असंख्य निर्दोष लोगों के दुःख, त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्हें 1947 के विभाजन के दौरान अपना घर, ज़मीन, परिजन और पहचान तक खोनी पड़ी। लाखों लोगों की पीड़ा, विस्थापन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
हम सब मिलकर उन पीड़ित आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करें और यह संकल्प लें कि भारत की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जी, राज्य मंत्री श्री गौतम दक जी व श्री के.के. विश्नोई जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी व श्री अरुण चतुर्वेदी जी, कार्यक्रम सहसंयोजक श्री रामलाल शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।