दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली निवासी एक दंपति बाइक से गिरकर घायल हो गए।दंपति को इलाज इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार (38)एडवोकेट पुत्र शंभूनाथ निवासी महुली और उनकी पत्नी एएनएम सहायिका ममता बाइक से कार्य के दौरान हरपुरा गांव जा रहे थे, तभी महुली प्रधान अरविंद जायसवाल के घर के समीप बीच सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में प्रदीप कुमार बाइक से नियंत्रण खो बैठे और दोनों सड़क पर गिर गए। इस घटना में दोनों दंपति चोटिल हो गए।
दोनों घायलों को इलाज हेतु निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे में प्रदीप कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी ममता देवी को हल्की मामूली चोटें आई हैं।
दंपति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह