दुद्धी में हर घर तिरंगा अभियान के साथ स्वच्छता का संदेश,शिवाजी तालाब से स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत
दुद्धी सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिवाजी तालाब पर स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के नेतृत्व में स्वच्छता का संदेश दिया।
श्रवण गोंड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ स्वच्छता का संदेश देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और स्वच्छता हमारे संस्कार, हमारी सभ्यता और हमारे भविष्य की पहचान है।
नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आजादी का यह पर्व हम सबको एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने-अपने पंचायत सचिवालय, नगर निकाय कार्यालय, घरों, सार्वजनिक भवनों और संस्थानों में तिरंगा लहराएं और आसपास की स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि संगठन के निर्देश पर आज स्वच्छता अभियान और आज से ही हर घर तिरंगा लगाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस को सचमुच एक जन अभियान बना दें।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सुमित सोनी कार्यक्रम शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी पूर्व मण्डल मंत्री गोरखनाथ मण्डल महामंत्री अंशुमान प्रेमनारायण मोनू सिंह भाजयुमो अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी बूथ अध्यक्ष विकास सोनी अवधेश आनंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहें।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह