ब्रेकिंग न्यूज़
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा निवासी एक युवती ने बुधवार के दोपहर गंदेवड़ स्थित पूर्वी यमुना नहर के पुल से पानी में चलांग लगा दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर युवती को सकुशल पानी से बाहर निकाला। जबकि युवती का मोबाइल पानी में ही छूट गया घटना की वजह गृह क्लेश होना बताया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़