फतेहगंज पश्चिमी

कस्बा में तहसील प्रशासन के तत्वाधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो हरद्वारी लाल गंगवार, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ,नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन पति शाहिद उर्फ कल्लू डॉन ,जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सजींवन पाण्डेय , मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेदीन पाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं नगर वासियों और जानकी देवी इंटर कॉलेज एवं मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया और उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। और देश भक्ति के गीतों पर नाचते गाते हुए रवाना हुए। तिरंगा यात्रा रैली फतेहगंज पश्चिमी (ब्लॉक) विकास खंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे की मेंन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे से वापस होकर नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली का अंकेश माली सहित अन्य कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने कहा तिरंगा हमारे देश की शान है इसको कभी झुकने नहीं देना है। और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से अपने अपने घरों एवं गाड़ियों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
इस मौके पर रैली में चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी व कृपाल सिंह, प्रेम कोरी, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर , सतीश महेश्वरी ,अबोध कुमार सिंह सहित समस्त सभासद गण और मनोज सैनी, जुनैल, राजेश सुपरवाइजर, रवि सैनी, रमेश जय बाबू आदि समस्त नगर पंचायत कर्मियों सहित, फतेहगंज पश्चिमी लेखपाल आदित्य कुमार, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बालेदीनपाल, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी आदि नगर वासियों के कई स्कूलों के बच्चे झंडा यात्रा रैली कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
प्रवन पाण्डेय
Indian Tv news
जिला संवाददाता बरेली