सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा सोनभद्र नगर की बेटी पंचायती अखाड़ा निरंजनी हरिद्वार की नवनियुक्त श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का स्वागत एवं अभिनंदन स्थानीय रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज के सभागार में किया गया।
महामंडलेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरिता धाम ट्रस्ट द्वारा सोनभद्र जनपद में यथाशीघ्र ही त्रिपुर सुंदरी माता का एक भव्य मंदिर, धर्मशाला, अस्पताल, शिक्षण संस्थान का निर्माण शोण महानदके किनारे कराया जाएगा। जिससे सोनभद्र की संस्कृति, साहित्य, कला, शिक्षा का विकास होगा।
महामंडलेश्वर ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष, फलदार वृक्षों का वितरण कर अपील किया कि मां स्वरूप इस वृक्ष का रोपण करें और माता के समान इसकी सेवा सेवा करें ताकि यह वृक्ष मां की तरह हमारा भरण पोषण कर सके। संबोधन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आध्यात्मिक स्नेह मिलन रामलीला मैदान के सभागार में ही संपन्न हुआ।
इस मौके पर ब्रज भूषण तिवारी, प्रदीप भारती, पंकज पाण्डेय, आलोक तिवारी, पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, संगम पाण्डेय, शिव कुमार पाण्डेय, विमलेश त्रिपाठी, राकेश अग्रहरि, किशन पाण्डेय, अशोक सोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।