दुद्धी सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है ,जहां कच्चे कुएं में गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल गोविंद 45 पुत्र स्व बुद्धि निवासी काचन थाना म्योरपुर घर के पास में स्थित कच्चे कुएं मे संतुलन खोकर गिर गए। घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई गई । परिजनों की नजर अपराह्न लगभग 3 बजे जब कुएं में पड़ी तो गोविंद का उतराया शव देखकर सन रह गए ।जिसके बाद परिजनों की चिक पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे ।जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजपति को दी गई ।ग्राम के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
आज शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस मौजूद परिजन रामजीत, प्रदीप, मंगल सिंह ने बताया कि घटना कब घटी किसी को पता नहीं है ।उन्होंने अंदेशा व्यक्त की कि हो न हो गोविंद कच्चे कुएं के बगल से गुजर रहे हो और उनका संतुलन बिगड़ गया ,जिसे वह कुएं में जा गिरे ।
बताया कि शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे परिजनों की नजर जब कुएं में पड़ी तो नजारा देख अवाक रह गए और दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टपार्टम हेतु भेज दिया।
मृतक गोविंद के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है जो सभी अविवाहित हैं।
मृतक कृषि कार्य कर जीविकोपार्जन करता था ।गोविंद के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है साथ ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।घटना से परिजन समेत गांव में शोक की लहर है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह