दुद्धी में कार और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों की पहचान रूपेश कुमार पुत्र गजनाथ यादव (22 वर्ष) और मनीष कुमार पुत्र घनश्याम (20 वर्ष) निवासी मुड़िसेमर विंढमगंज के रूप में हुई है। दोनों युवकों को घायल अवस्था में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रहे थे, जबकि कार दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही थी। जोरूखाड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे के बाद गांव के ग्रामीणों ने कार सहित कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह