जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
(कोटकासिम)
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा जन्माष्टमी के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विशाल कलश यात्रा झांकी के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर भारद्वाज,पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी,विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी एवं राजेंद्र नागा ने मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। पवन प्रजापत और पवन योगी द्वारा राम दरबार का तिलक करते हुए पुजन किया गया और गुरुदेव भास्कर का तिलक कर सभी लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा*l
कलश यात्रा भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, लाडपुर पुलिया, तकिया मोहल्ला होते हुए मैन बाजार से गुजरते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से वापस भूतेश्वर मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
सुंदर ओर मनमोहक झांकियों को देख अभिभूत हुए कस्बे के लोग
कलश यात्रा में राधा कृष्ण,शिव पार्वती, राम दरबार सहित अनेक झांकी दिखाई गई! जगह-जगह सत्संग की टीम द्वारा दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के लोग व्यवस्था में मौजूद रहे। भगवान के भजनों पर महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया।
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़