सहारनपुर पुलिस का वारण्टी अपराधियों पर शिकंजा, 06 अभियुक्त किए गिरफ्ता
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
फतेहपुर पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। अपराध नियंत्रण और फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग व गश्त के दौरान आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सदाकत उर्फ छोटा पुत्र काला उर्फ जुल्फकार, निवासी ग्राम मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर, जिस पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। रमेश पुत्र गेन्दा, निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर, जिस पर धारा 498ए/323/504/506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। सोनित पुत्र रमेश, निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर, जिस पर भी इसी मामले में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ।
उपनिरीक्षक विजय सिंह।
हैड कॉन्स्टेबल नितिन कुमार।
हैड कॉन्स्टेबल अंशु।
हैड कॉन्स्टेबल धीरज ।
थाना चिलकाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में था फरार
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी अमजद पुत्र तैय्यब, निवासी ग्राम दूधगढ़ थाना चिलकाना, लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर विभिन्न संगीन मुकदमे दर्ज थे।
कई मामलों में वांछित
अमजद के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, गौकशी व चोरी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर कोर्ट एवं जेएम द्वितीय सहारनपुर से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, गौकशी व पशु क्रूरता अधिनियम सहित 8 मुकदमों में अभियुक्त। पहले भी कई बार गिरफ्तारी से बचकर फरार चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी
उपनिरीक्षक संदीप कुमार।
हैड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ।
थाना बेहट पुलिस ने दोअभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो वारण्टी अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नेकीराम पुत्र रामा निवासी ग्राम पठलोकर शामिल है, जिसके खिलाफ धारा 323, 354ख, 504, 506 भादवि के मामले में वारंट जारी था। वहीं, दूसरा अभियुक्त जौनी पुत्र सुदेश निवासी ग्राम झिझौली है, जिस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उ.नि. अरुण कुमार
उ.नि. दीपक कुमार
म.उ.नि. मनोरमा
कां. संजू सैम
कां. मंजीत सिंह।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़