खबर सहारनपुर के बिहारीगढ़ से
सभी ग्रामीण आपराधिक गतिविधियों एवं नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें: अक्षय शर्मा
कस्बे के पंचायत भवन परिसर में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को इकट्ठा कर अपना परिचय दिया और सभी लोगों से परिचय लेने के बाद अपराधिक मामलों सहित गांवो में बढ़ रही नशा तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में लोगों को इस बात का एहसास करा दिया कि वह क्षेत्र में कोई भी गलत कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। जहानपुर के पूर्व प्रधान नाथीराम चौहान एवं डॉ राजकिशोर सैनी (टीटू) ने कहा कि अपराध और तस्करी रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की अहम भूमिका होती है, गलत कार्य करने वाले किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर थाने जाकर बेवजह दबाव ना बनाएं, अपराधी स्वयं सुधर जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि थानाध्यक्ष निडर होकर क्षेत्र में कानून का राज कायम कर अपना कार्य करें जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। विक्रम सिंह राणा, प्रधान सुधीर सैनी, सेवाराम साथी, अश्विनी मित्तल आदि ने भी अपने विचार रखे। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने भरोसा दिया कि शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक नियमित तौर पर हर गांव में चाट, चाऊमीन की रेहडियो व दुकानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान विनोद सैनी, सुबोध कुमार (प्रधान प्रतिनिधि) पवन काम्बोज, नमन खुराना, गुरमीत सिंह राठौर, फुरकान मिर्जा, अन्वेश काम्बोज, सोनू राठौर (गणेशपुर) सोनू धीमान, नरेंद्र राणा, नवीन कुमार, रोहिताश सिंह राठौर, प्रधान मोहम्मद अफजाल, बाबूराम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़