*घुड़सवार दस्ते के साथ शुरू हुआ गुड मार्निंग अभियान*
*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)* आज दिनांक 19-09-2021 रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा घुड सवार पुलिस दस्ते के साथ गुड मार्निंग अभियान शुरू किया गया।
इस अभियान के तहत आज शहर क्षेत्र के मुख्य स्थानों में एक दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया गया और छात्रों से विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी ली गयी। साथ ही वहाँ मोर्निंग वॉक कर रहे लोगो से बात-चीत कर जानकारी ली गयी ।
आदेश दिया गया की अब से प्रतिदिन ऐसे स्थानो जैसे पार्क, यूनिवर्सिटी,रामगढ़ ताल जहां नागरिक मोर्निंग वॉक करने आते है, वहाँ गोरखपुर पुलिस का घुड़सवार दस्ता गस्त करेगा ।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)*