ऑपरेशन सवेरा” में बड़ी सफलता, 1 किलो 15 ग्राम स्मैक सहित चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 10 करोड़
सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र सहारनपुर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार अंतरजनपदीय स्मैक तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 15 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये), एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक आई-20 कार बरामद की है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार है
अब्दुल कादिर पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम जिजोला, थाना झिंझाना, शामली (हाल निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर) उम्र 28 वर्ष।
अबरार उर्फ सोनू पुत्र याकूब, निवासी ग्राम जौला, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, उम्र 30 वर्ष।
बाबर पुत्र रिजवान, निवासी कस्बा व थाना सरसावा, सहारनपुर, उम्र 28 वर्ष।
रिहान पुत्र फुरकान, निवासी बघरा, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र 25 वर्ष।
पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ थाना बुढ़ाना में मु.अ.सं.-341/2025 धारा 8/21/60(2) एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
मुख्य तस्कर अब्दुल कादिर पर पहले से शामली जनपद के कैराना, झिंझाना और थानाभवन थानों में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। बाबर के खिलाफ सरसावा थाने में जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हो चुका है। रिहान पर तितावी थाने में हत्या प्रयास, मारपीट, धमकी और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन सवेरा” के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे के अंधकार से बाहर निकालकर जीवन के उजाले की ओर ले जाया जा सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़