सहारनपुर के बेहट विधायक
उमर खान ने देहरादून में आईजी गढ़वाल से मुलाकात की और पौड़ी गढ़वाल के रिजवान अहमद मारपीट मामले में रासुका लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर आतंक फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना 15 अगस्त 2025 को श्रीनगर के डुंगरीपंथ में हुई थी, जहाँ ट्रक ड्राइवर रिजवान अहमद पर तीन लोगों ने हमला किया था
– तीन आरोपियों – मुकेश भट्ट, नवीन भंडारी और मनीष बिष्ट – ने रिजवान पर हमला किया और उनकी दाढ़ी खींची।
– पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय नवीन संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
– उमर खान ने आईजी से अपील की कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
– पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़