श्रीरामलीला कमेटी की अध्यक्ष पद हेतु बैठक 22 अगस्त को
दुद्धी सोनभद्र। श्रीरामलीला कमेटी के भंग होने के बाद नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में बुधवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पर चर्चा की गई, लेकिन किसी भी उम्मीदवार के नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी।
कमेटी के संरक्षक भोला प्रसाद आढ़ती और दिनेश आढ़ती ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार का चयन करने के लिए अगली बैठक 22 अगस्त को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा और कार्यकारिणी गठन की दिशा तय होगी। वही इस बार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष का ताज किस उम्मीदवार पर ताजपोशी होता है। यह कमेटी के बैठक के बाद ही पता चल सकेगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह