दो साल से उखड़ी है रोड , मरम्मत न होने से गिरकर चोटिल हो रहे ग्रामीण, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। गांव कुरतरा में जल निगम के द्वारा हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने पर उखेड़े गए रोड की मरम्मत नहीं होने से फिसलकर गिरने के कारण बाइक सवार चोटिल होने की शिकायत गांव के राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री से की है।
गांव के राकेश कुमार ने बताया दो साल पहले से हर घर जल योजना के तहत रास्तों के बीचों बीच पाइप लाइन डालते समय रोड उखेड़ दी है। जिसकी मरम्मत नहीं करने के कारण ग्रामीण बाइक सवार फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे है। बताया वह खुद भी चोटिल हो चुके है। इसके अलावा दो साल से खराब रास्ते का दंश झेलने के बाद भी हर घर टंकी का जल नहीं पहुंचा है।बल्कि कई जगह पाइप लाइन लीक होने के कारण रस्ते में जल भराव होने से दल दल रहती है। बताया प्रधान भी जल निगम ठेकेदार से मिला हुआ है।इसीलिए उसने रास्तों की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।
प्रवन पाण्डेय
Indian Tv News National
जिला संवाददाता बरेली