डांसर के द्वारा गाए जा रहे अश्लील गानों के कारण मेला बंद ,
हल्का दरोगा पर मेला बंद कराने का आरोप, कप्तान से शिकायत
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। गांव रहपुरा जागीर में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को अंतिम दिन रात्रि करीब ढाई बजे हल्का दरोगा ने दबंगई करते हुए बंद कर दिया।आरोप है विरोध करने पर दरोगा ने ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ अभद्रता की। इस बाबत ग्रामीणों ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की है।हालांकि पुलिस ने अश्लील गाने गाने होने पर मेला बंद कराने की बात कही है।
गांव रहपुरा जागीर निवासी मेला कमेटी अध्यक्ष लेखराज,गंगासहाय राजपूत,प्रधान गयाश्री,रामवीर, सुमेरी,राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि समेत करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा उनके यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तीन दिवसीय प्राचीन मेला अनुमति लेकर लगाया जाता है।इस बार भी अनुमति 17,18,19 अगस्त की ली गई थी। बताया अंतिम दिन मंगलवार रात करीब ढाई बजे मेला मंचन चल रहा था। हल्का दरोगा ने अचानक लात मारकर साउंड सर्विस तोड़ दिया।जनरेटर बंद करके अंधेरा कर दिया। जिससे मेले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब प्रधान गयाश्री समेत तमाम ग्रामीणों ने इस मेला बंद करने का कारण पूछा आरोप है दरोगा ने उनके साथ भी अभद्रता की।अश्लील गालियां दी।दुकानदारों की दुकानें बंद करा दी। बोला बहुत देखे होंगे पर मेरे जैसे दरोगा कम ही देखे होंगे। ग्रामीणों ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। हालांकि दरोगा पवन चौधरी ने आरोप निराधार बताया है। कहा कि डांसर अश्लील गाने गा रहे थे। मना करने पर जब नहीं माने तब मेला बंद कराया गया। ताकि किसी तरह का शराबी विवाद नहीं कर दे।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने जानकारी से इनकार किया है।
प्रवन पाण्डेय
Indian Tv News National
जिला संवाददाता बरेली