रेसला जिला कार्यकारिणी करौली द्वारा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी, करौली ,राजस्थान।
राजस्थान के करौली जिला में कार्यकारिणी करौली द्वारा व्याख्याताओं की ज्वलंत मांगों को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को ज्ञापन दिया गया गया । जिसमें सरकार से प्रमुख मांगें वरिष्ठ व्याख्याता का पद डाइंग किया जाये, नव क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याता का पद सृजित किया जाये। साथ ही निदेशालय से अपेक्षित मांगें लगातार पिछले तीन वर्षों से लंबित पदोन्नति उप प्राचार्य वर्ष 2023-24 , 2024 25 की डीपीसी की जाये,प्राचार्य 2023-24,2024-25 काउंसलिंग शीघ्र की जाये, प्राचार्य 2025- 26 डीपीसी सम्पन्न की जाये,व्याख्याता 2023- 24, 2024- 25, 2025- 26 डीपीसी शीघ्र सम्पन्न की जाये,एसबीसी शून्य मेरिट व्याख्याताओं का शीघ्र स्थायीकरण किया जाये। यदि उक्त मांगों पर सरकार व निदेशालय द्वारा शीघ्र व यथोचित कदम नहीं उठाए गये तो रेसला द्वारा 21-08-2025 को शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर धरना दिया जाएगा और सरकार से अपेक्षित मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर रैली कर धरना दिया जाएगा।ज्ञापन के दौरान जिला संरक्षक घनश्याम मीणा प्रधानाचार्य ,जिला महामंत्री मुकुट सिंह गुर्जर ,पूर्व ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र बैंसला, ब्लॉक मंत्री जवाहर सिंह अति.जिला मंत्री राजेंद्र आगर्री , रामसिंह मीणा ,सतीश महावर, सभाध्यक्ष मुकेश शर्मा,गवर्नर सिंह, फूलसिंह, कृष्णअवतार सिंह,हरकेश मीना आरपी, अमरसिंह आरपी,सुमेर चतुर्वेदी , जलसिंह, ऋषिकेश,मुनेश मीना, पुष्पेन्द्र गुप्ता, अनिल गौड़ , आदि व्याख्याता उपस्थित रहे।