बबेरू कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी संख्या में अवैध असलहा बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली से सामने आया है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में बबेरू कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सहीदन डेरा के जंगल में अवैध असलहा की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें अवैध असलहों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा मय फोर्स के साथ 21 अगस्त को शाम करीब 5:55 बजे मौके पर पहुंचकर असलहा बनाते समय अभियुक्त राम भजन पुत्र देवलाल निषाद निवासी तरसियन डेरा मजरा निभौर थाना बबेरू को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 7 अवैध तमंचा व एक अर्ध निर्मित तमंचा एवं 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, व एक मिस कारतूस एवं अवैध असलहा बनाने के भारी संख्या में उपकरण बरामद किया गया। जामा तलाशी लेने पर 315 बोर अवैध तमंचा एक कारतूस बरामद किया गया। जिसके खिलाफ बबेरू कोतवाली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बबेरू थाना में तीन मुकदमा व मर्का थाना में एक मुकदमा असलहा बनाने से संबंधित पहले से दर्ज हैं, गिरफ्तार करने वाली टीम में कल्बे अब्बास खान,सैफ अहमद, महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, हेड कांस्टेबल रजनीश पांडेय,कांस्टेबल नकुल राय, निर्मल सिंह मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट