सागौन के हरे पेड़ो पर चला माफिया का कुल्हाड़ा, आहट सुनकर पेड़ काट रहे लोग फरार, विभागीय जांच शुरू
बिहारीगढ़
मोहण्ड रेंज स्थित कृषि इलाके में लकड़ी माफियाओं ने देर शाम बेखौफ होकर सागौन के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ा चला दिया, लकड़ी माफिया के लोग केवल दो हरे पेड़ ही काटकर गिरा पाए थे कि पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, इस दौरान कुछ देर तक ग्रामीणों के साथ लकड़ी माफिया के लोग बहसबाजी करने लगे, लेकिन उसी वक्त पूरे मामले की शिकायत वन विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस बारे में पूछने पर वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने बताया कि देर शाम सतपुरा गांव में चोरी-छुपे सागौन के दो हरे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी, तुरंत ही मौके पर स्टाफ को भेज कर लकड़ी जब्त कर ली गई और विभागीय जांच करवाई जा रही है। इसी दौरान पता चला कि मौके पर आधा दर्जन से अधिक हरे सागौन के पेड़ खड़े हैं, जिन्हें संभवतः अंधेरे में रात्रि के वक्त काटने का प्लान था, आरोपियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़