दिल्ली : जनता पर महंगाई की नई मार, मेट्रो किराया बढ़ा
दिल्ली की जनता को महंगाई की मार एक बार फिर झेलनी पड़ेगी। राजधानी में रोज़ाना लाखों लोगों की सवारी दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ा दिया गया है।
नई किराया दरें लागू होने के बाद आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग और छात्र-छात्राएं, जो रोज़ाना मेट्रो से सफर करते हैं, इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
यात्रियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई के दौर में रोज़मर्रा का खर्च बढ़ गया है और अब मेट्रो किराया बढ़ने से सफर करना और मुश्किल हो जाएगा।
अरविंद प्रभाकर, दिल्ली