इंडियन टीवी न्यूज की ख़बर का हुआ अशर, 24 घंटे के भीतर एसीसी प्रबंधक ने उठाया ठोस कदम
एसीसी प्रबंधन द्वारा जानकारी संज्ञान में लेकर शुरू किया गड्ढों को भरने का कार्य
जिला कटनी कैमोर – इंडियन टीवी न्यूज द्वारा सुबह ही कैमोर मैहर मुख्य मार्ग पर एसीसी रेल्वे टैक के समीप बारिश के कारण उत्पन्न हुए भारी भरकम गढ्ढे की ख़बर चैनल के माध्यम से चलाई गई थी , ख़बर जैसे ही एसीसी अडानी सीमेंट प्रबंधन प्लांट हेड के समक्ष पहुंची प्लांट हेड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग को प्राथमिकता से मार्ग में पढ़ने वाले गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए जिसके बाद मार्ग में पढ़ने वाले गड्ढे को भरकर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
कैमोर से इंडियन टीवी न्यूज संवादाता श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।